इलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

ऑनलाइन शिक्षा पर आर्य कन्या में अभिभावकों के विचार

“ऑनलाइन शिक्षा और बच्चों का हित, महाविद्यालय द्वारा सुरक्षित हो रहा है’ विषय पर ऑनलाइन सेमिनार

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑनलाइन शिक्षा पर आर्य कन्या में अभिभावकों के विचार “ऑनलाइन शिक्षा और बच्चों का हित, महाविद्यालय द्वारा सुरक्षित हो रहा है’ विषय पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक अभिभावकों ने जुड़कर
अपने अनुभव साझा किये और सुझाव दिये। अभिभावकों का कहना था कि शिक्षक तो कक्षाएं
लेकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है लेकिन बच्चे लाभान्वित नहीं हो पा रहे है। अधिकांश अभिभावकों का दर्द था कि ग्रामीण अंचल में इन्टरनेट की सुविधा पूरी न होने तथा
नेटवर्क न होने क कारण विद्यार्थी कक्षाओं से जुड़ नहीं रहे है और उनकी समस्याओं का
समाधान नहीं हो पा रहा है। यद्यपि कि अधिकांश अभिभावकों ने समय-समय पर विभिन्न विषयों के व्याख्यान व सेमिनार को सराहा। अधिकांश अभिभावक टीकाकरण के प्रति सचेत थे। उन्होने कहा कि जुलाई में महाविद्यालय आने पर यह जरूर चेक किया जाये कि
विद्यार्थी को टीका लगा है। अध्यक्ष शासी निकाय पंकज जायसवाल छात्राओं के
उज्जवल भविष्य के लिए कहा कि शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा
और महाविद्यालय विभिन्न विषयों के व्याख्यान और सेमिनार के माध्यम से छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास कर रहा है। प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह जी ने अभिभावकों से बात करते हुए कहा कि कोविड काल में भी शिक्षक ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से छात्राओं से
तारतम्य बना कर चल रहे है। यद्यपि की इन्टरनेट की असुविधा को ध्यान में रखते हुए यदि
कोई विद्यार्थी अपनी समस्या का समाधान करना चाहे तो कोविल के नियमों का पालन करते
हुए। अनुमति प्राप्त करके महाविद्यालय खुलने पर शिक्षको से सीधा सम्पर्क कर सकता है।
छात्राओं के हित के लिए भविष्य में उनके द्वारा क्या कैरियर चुना जाए, इसके लिए कैरियर
काउन्सिलिंग के कार्यक्रम भी कराए है और आने वाल समय में छात्राओं को अधिक सुविधा प्रदान हो इसके लिए वर्तमान सत्र में बी.एससी. की कक्षाएं प्रारम्भ करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिभावक संघ की संयोजिका, डॉ0 इभा सिरोठिया, स्वागत डॉममता गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन डॉ० रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर श्री दयाराम यादव, विशेष मिश्रा, मीनाक्षी पटेल, राम अभिलाष, नीरज यादव, मीरा
देवी रेखा जायसवाल, प्रेमचन्द्र, चन्द्रशेखर सिंह आदि।अभिभावकों की भागीदारी के साथ डॉ० रेनू जैन, डॉ० मधुरिमा वर्मा, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ. सुधा सिंह, डॉ0 नीलांजना जैन, डॉ० चित्रा चौरसिया डॉ0 अवधेश कुमार आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button