परमधर्म संसद का बड़ा फैसला, 21 फरवरी को शुरू होगा श्री राम मंदिर का निर्माण

प्रयागराज। कुम्भ में तीन दिन तक चली परम धर्म संसद का समापन आज हो गया. शाम को परम धर्म आदेश जारी किया गया, जिसमें स्वरूपानंद सरस्वती के द्वारा जारी किया गया धर्म आदेश स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पढ़ कर सुनाया. इसके अनुसार राम मंदिर का निर्माण 21 फरवरी को शुरू होगा. इसका शिलान्यास 21 फरवरी को किया जाएगा.

21 फरवरी को शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण.

परम धर्म संसद 1008 के अंतिम दिन में हुए इस फैसले को लेकर के साधु संतों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. सभी ने एक स्वर से अयोध्या कूच के लिए जयघोष भी किया, अब इंतजार है बसंत पंचमी के स्नान का उसके बाद अयोध्या के लिए सभी साधु संत यहां से रवाना हो जाएंगे. परम धर्म आदेश जारी करते हुए स्वामी आश्रम ने बताया कि न्यायालय से निर्णय आने में विलंब ही होगा सिर्फ तारीख ही लगेगी, यह साधु संतों की जन भावना से जुड़ा मामला है. इसका समादान साधु-संत ही करेंगे.

परम धर्म देश जारी होने के समय परम धर्म संसद में सभी अखाड़ों के प्रतिनिधि साधु संत शंकराचार्य हजारों की संख्या में परमधाम संसद में पधारे. शंकराचार्य स्वामी द्वारा निकला यह वाक्य यथार्थ रूप भी लेगा. संगमनगरी से जारी हुआ यह जयघोष कल विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित की जा रही धर्म संसद काफी अहम हो गयी है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ दिखावे के लिए धर्म संसद आयोजित करती है. मन्दिर का निर्माण संगठन व सरकार का मंत्री नही करवा सकता है.





