फ़ाग चौपाल और किसान कांग्रेस से जुड़ रहे भारी संख्या में किसान- सुशील तिवारी

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे फ़ाग चौपाल कार्यक्रम की श्रृंखला में आज जिगना ग्राम पंचायत(बारा) में आयोजित विशाल फ़ाग चौपाल को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा है कि तीन काले कानूनों की समाप्ति व एम एस पी न्यूनतम समर्थन मूल्य की अनिवार्यता आवश्यक है। सरकार कृषि सेक्टर को देश के कुछ चुनिंदा पूंजीपति के हाथ मे गिरवी रखने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश का किसान ऐसा होने नहीं देगा।
कांट्रेक्ट फार्मिंग, असीमित भंडारण और दो मंडी पद्धति साफ इशारा करती है कि सरकार कारपोरेट के मोहपाश में जकड़ी हुई है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि किसानों की आय दुगनी करने का सरकार में वादा किया था लेकिन ये अपने कारपोरेट मित्रों की आय दुगनी से चौगुनी करने में लगे हुए है। जिससे किसान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। वरिष्ठ नेता अरुण चौरासिया ने कहा कि यमुनापार में बाढ़ आई, आंधी तूफान आया, कई कई बार किसानों की फसलें नष्ट हुई ,रात रात भर जग कर किसान भाई फसल की रखवाली कर रहे है बदले में उनको कोरे आश्वासनों के कुछ नहीं मिला। तहसील अध्यक्ष राजाराम पटेल ने कहा कि एमएसपी पर किसानों की फसलो कि खरीदी नहीं हो रही है। तुलाई का अलग रेट निर्धारित है। ₹1868 प्रति क्विंटल या ₹1975 प्रति क्विंटल क्रमशः धन और गेंहू के निर्धारित मूल्यों के वावजूद भी ₹1200 प्रति क्विंटल या ₹1300 प्रति क्विंटल से ज्यादा नहीं मिलता। चौपाल की शुरुआत फ़ाग गीत से शुरू हुई। बहुत से ग्रामीणों ने फ़ाग गीत गा कर चौपाल की रौनक बढ़ा दिया। इसी क्रम में सुशील तिवारी जी ने पांच किसान भाइयो को माला पहनाकर स्वागत किया। चौपाल का संचालन जिला सचिव देशराज सिंह ने किया। चौपाल मे मुख्य रूप से छेदी लाल,धर्मपाल सिंह,जगरूप कनौजिया, देवेन्द्र सिंह,अमन आदिवासी, मौजी सिंह,कुंवर बहादुर सिंह,छोटे रजक,जग्गू प्रसाद आदि ढेर सारे ग्रामीण उपस्थित रहे।



