प्रदेश

जल संस्थान की लापरवाही के विरोध में लोगों का सांकेतिक उपवास

 

नेता नगर कीडगंज ट्यूबवेल रिबोरिंग के विलंब से लोगो मे पानी को त्राहि-त्राहि, आक्रोश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । कीडगंज नेता नगर दुर्गा पूजा पार्क का ट्यूबवेल लगभग 1 माह से फेल हो गया है इसको रिबोर करने के लिए नगर निगम में भाजपा की मुख्य सचेतक एवं पार्षद दिलीप किरन जायसवाल ने गहरी मशक्कत की जिस पर जल निगम द्वारा मशीन लगा दिया गया और पार्क में बड़ा गड्ढा भी री बोरिंग के लिए बना दिया गया उसके पश्चात 3 दिन से कार्य को बंद कर दिया गया। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद दिलीप किरन जायसवाल ने जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर से आज वार्ता किया जिस पर जल निगम के पीएम ने बताया कि जल संस्थान के द्वारा हमें कार्य करने के लिए पैसा नहीं दिया गया है अगर जल संस्थान द्वारा पैसा रिलीज नहीं किया जाता है । तो हम बोरिंग मशीन वापस मंगा लेंगे जिस पर पार्षद ने जल संस्थान के महाप्रबंधक हरिश्चंद्र बाल्मीकि से तुरंत फोन करके नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आपने तो 1 हफ्ते पहले कहा था की जल निगम को पैसा रिलीज कर दिया गया है ट्यूबवेल रीबोरिंग का कार्य आज से शुरू होने वाला है आपके द्वारा अब तक पैसा भी अवमुक्त नहीं किया गया है कहा कि दुर्गा पूजा पार्क मे दुर्गा पूजा होनी है इस बात की जानकारी जल संस्थान के महाप्रबंधक को महीने भर पहले दी जा चुकी है री बोरिंग का कार्य जल्दी पूर्ण होना है नेता नगर दुर्गा पूजा पार्क कमेटी ने ट्यूबवेल रीबोरिंग स्थल पर 5 घंटे का सांकेतिक उपवास रखा और मांग किया कि तत्काल रिबोरिंग का कार्य शुरू किया जाए और जल्द से जल्द इसे पूर्ण किया जाए क्योंकि नेता नगर दुर्गा पूजा पूरे प्रयागराज में बहुत मशहूर है। इस दुर्गा पूजा का पंडाल शहर में कई बार प्रथम आया है। पूरे देश के लोग दुर्गा पूजा के दर्शनार्थ लोग आते हैं। 22 साल से लगातार हो रही दुर्गा पूजा जल संस्थान की लापरवाही के कारण प्रभावित न होने पाए तत्काल रिबोरिंग का कार्य शुरू किया जाए अन्यथा बाध्य होकर कल के बाद अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करना पड़ेगा । क्षेत्रीय पार्षद दिलीप किरन जायसवाल नगर का दुर्गा पूजा कमेटी के अमित श्रीवास्तव रवि साहू बबलू जायसवाल विक्की यादव चन्दन साहु , शशि गौर् विनीत यादव अमित् यादव , विनोद जायसवाल अमित कुशवाहा , धीरज कुमार सीटू सोनकर , सुमित वर्मा आदि।

Related Articles

Back to top button