नागपंचमी पर दारागंज के रघुनाथ दास व्यायामशाला में हुआ जोरदार दंगल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । दारागंज स्थित प्राचीन रघुनाथ दास व्यामशाला में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहलवानों का दंगल हुआ। जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। प्रकाश पहलवान की अगुवाई में हुए इस दंगल के पूर्व ,महाराज राम प्रताप दास के द्वारा हनुमान जी का आराधना पूजन हुआ। इसके पश्चात अखाड़े में नारियल, नींबू, जायफल की बलि दी गई और 11 किलो लड्डू प्रसाद का भोग लगा। तत्पश्चात जूनियर और सीनियर वर्ग की दमदार प्रतियोगिता शुरू हुई ,जिसमें अंशु पहलवान दारागंज, शिव कुमार यादव बनारस, विकास पहलवान दिल्ली, जीतू सिंह चित्रकूट, सूरज मिश्रा दारागंज ,सतीश झूसी, संदीप यादव लोकनाथ, संकटमोचन त्रिवेणीपुरम के पहलवान अपने-अपने वर्ग में विजेता घोषित हुए ।दंगल के अंत में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रयागराज महानगर के संयोजक एवं प्रयागराज सेवा समिति के सचिव, तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया के द्वारा दंगल की अगुवाई करने वाले प्रकाश पहलवान को तिलक लगाकर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया ,और विजई पहलवान को उत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में आप सब इसी तरह से दमदार प्रदर्शन करते रहिए ,दारागंज की धरती पर भी एक दिन कुश्ती में गोल्ड आएगा। उक्त अवसर पर रामचंद्र शर्मा, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, संजय निषाद, विक्कू निषाद, सहित दर्जनों पहलवान और भारी संख्या में कुश्ती देखने वाले हजारों लोग उपस्थित रहे।



