Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

दरवार पहुंच भक्तों ने टेका माथा

देवी कत्यायनी का पूजन कर मांगा मनबांछित फल

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । नवरात्र पर्व पर श्रद्धालु माता रानी की आराधना में लीन है। हर तरफ देवी पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। जिसके चलते वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गुरूवार को भक्तों ने देवी के छठवे स्वरूप कात्यायनी की पूजा अर्चना कर मन की मुराद पूरी होने की प्रार्थना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त देवी दरवार पहुंचे और माता के चरणों में मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। दर्शनों का क्रम देर शाम तक चलता रहा। कई स्थानों पर कन्या भोज व प्रसाद वितरण किया गया। घरों पर भी लोग अखण्ड ज्योति जलाकर पूजा अर्चना कर रहे है।
प्रत्येक दिन की भांति गुरूवार को सुबह से ही पूजा पाठ की तैयारी होने लगी। महिलायें टोलियों के रूप में देवी गीत गाते हुये देवी दरवार की तरफ जाते नजर आयी। बहुत सी महिलायें हाथों में पूजन का थाल लिये हुये थी। भोर का उजाला होने के पहले तक मंदिरों में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गये। हालत यह थी कि भक्तों को दर्शन करने के लिये कतार में खड़ा होना पड़ा। मां अलोपशंकरी,मां कल्याणी देवी , मां ललिता देवी मां खेमा माई, मसूरिया माई सहित सभी छोटे बड़े देवी मंदिरों में भारी भीड़ नजर आयी। भक्तों ने कात्यायनी माता के चरणों में पूजा सामग्री आर्पित कर सुख समृद्धि देने की प्रार्थना की। कई स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद वितरण भी किया। देवी के जयकारों से वातावरण गंुजायमान रहा। देश शाम तक दर्शनों का क्रम चलता रहा। भक्तों ने घरों पर अखण्ड ज्योति जलाकर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया।

Related Articles

Back to top button