देश

महंत परमहंसाचार्य को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

 

मुस्लिम स्कूल के सामने पढ़ने वाले थें हनुमान चालीसा

अयोध्या (अनुराग दर्शन समाचार ) । तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य को बुधवार को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। वह रौनाही स्थित फैज ए आम मुस्लिम इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो युवकों में हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस छिड़ गया जिसके बाद हिंदू छात्र का नाम स्कूल से काट दिया गया। इसी विवाद से महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य नाराज चल रहे थे और रौहानी जा कर हनुमान चालीसा पढ़ने की तैयारी में थे।जब प्रशासन को परमहंसाचार्य के फैज ए आम मुस्लिम इंटर कॉलेज जाने की भनक मिली तो वे सकते में आ गए। जिसके बाद अयोध्या डीएसपी सुरक्षा बलों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें जाने से रोका। यूपी पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद किया है। इस घटना के बाद जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि रौनाही स्थित मुस्लिम स्कूल में मुगल आक्रमणकारियों की तारीफ की जा रही है और जब हिंदू बच्चे विरोध कर रहे हैं तो स्कूल से उनका नाम काटकर टीसी थमा दिया जा रहा है। रौनाही जाने को लेकर उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो इसलिए वे मुस्लिम इंटर कॉलेज जा रहे थे। परमहंस ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस मामले को संज्ञान में लेने और स्कूल की मान्यता रद्द की अपील की है। जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो वे विद्यालय जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Related Articles

Back to top button