देश

मोटरसाइकिल की टक्कर से किसान की मौत

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। मऊआइमा थाना क्षेत्र के रोहित का चौहान गांव में बुधवार दोपहर मोटरसाइकिल की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
मऊआइमा के रोहित का चौहान गांव निवासी लाल बहादुर (58) पुत्र नीमर खेती कर एक पुत्र और पुत्री का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बच्चों के साथ रह रहा था। वह बुधवार दोपहर किसी काम से पैदल कहीं जाने के लिए घर से निकला। गांव के बाहर उसे मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

Related Articles

Back to top button