विश्व रंग मंच दिवस पर सपाईयों ने “कलाकार घेरा” कार्यक्रम में गीत, संगीत, नाटक एवं रंग मंच के जरिए भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l विश्व रंग मंच दिवस के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सपा कार्यालय में सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर किया l सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने गीत, संगीत, नाटक एवं रंग मंच के जरिए कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी के संकट, कलाकारों के मानदेय में भेद भाव,, एक विशेष विचारधारा के प्रसार का सरकारी दबाव, प्रताड़ना, कलाकारों को कौमी एकता के खिलाफ इस्तेमाल करने की साजिश आदि मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम किया l
यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित होना था लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के कारण जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आयोजित किया गया l
सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा शासन में कलाकारों का इतना उत्पीड़न किया गया है कि आज वह अपनी कलाकारी को छोड़कर रोजी रोटी के लिए चाय पान की दुकान, ठेला, खोमचे और टॅक्सी चला रहे हैं l सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अभय राज यादव एवं महानगर अध्यक्ष शनि गुप्ता ने कलाकारों के उत्पीड़न पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कलाकारों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है l सभी कलाकार अपनी विभिन्न कलाओं के माध्यम से भाजपा सरकार की संवेदनहीनता और नाकामियों को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेंगे l




