प्रयाग व्यापार मंडल ने अपनी सहयोगी संस्था इलाहबाद ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दो बच्चों की स्कूल की पूरी फ़ीस भरी गयी

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहबाद ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा दो बच्चों की स्कूल की पूरी फ़ीस भरी गयी , इन बच्चों ने अपने माता व पिता दोनो को इस क़रोना महामारी की दूसरी लहर में खो दिया था । प्रयागराज के प्रसिध विद्यालय GHS की प्रधानाचार्य महोदया ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों से ऐसे बच्चों की मदद के लिए अनुरोध किया था जिन्होंने अपने माता व पिता दोनो को कोरोना के कारण खो दिया ।उसी क्रम आज एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दुबे अन्नु भैया ने प्रधानाचार्य महोदया से मुलाक़ात करी और दो बच्चियों की पूरी फ़ीस लगभग 67000/- अपने एसोसिएशन की तरफ़ से मदद के रूप में सौंपी ।
इस नेक कार्य में प्रमुख रूप से ललिता मेडिकल रतन जी , गोपाल सर्जिकल पवन अनुपम जी , अनिल सुशील दुबे सुनील मेडिकल , उदय फ़ार्मा प्रिंस जी , प्रयाग डिस्ट्रिब्युटर प्रेम भैया ,कृष्णा सर्जिकल दीपु पंकज जी , गिरधारी लाल जी , जीतू जी , महेश डिस्ट्रिब्युटर महेश जलान , आर.बी. फ़ार्मा अमित जी, महेश मेडिकल,शगुन सर्जिकल, कायर सर्जिकल इस्लाम जी का मुख्य रूप से सहयोग रहा। प्रयाग व्यापार मंडल ने अपनी सहयोगी संस्था का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट करती है ।



