शिया नेता वसीम रिजवी की भारतीय नागरिकता समाप्त करने के लिए गृहमंत्री को लिखा पत्र

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑल इण्डिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (ए०आई०एम०आई०एम०)
पार्टी ने भारतीय संविधान के विपरीत लगातार कार्य करने व पूरे भारतीय समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा इसके पूर्व रामजन्म भूमि और बाबरी मस्जिद को लेकर विवादस्पद फिल्म (बाबरी) बनाई थी। जिसमें समाज के दो वर्गो में वैमनस्यता फैलाने तथा दंगा कराने की कोशिश की थी।जिसको बंबई उच्च न्यायालय ने रोक लगायी थी विवादस्पद शिया नेता वसीम रिजवी ने अब भारतीय संविधान के विपरीत सुप्रीम कोर्ट में कुरान की 26 आयत को हटाने की माँग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका
दायर की है। जबकि भारतीय संविधान सभी धर्मो को सम्मान व सभी धर्म के लोग अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की अनुमति देता है। लेकिन विवादस्पद शिया
नेता वसीम रिजवी लगतार भारतीय संविधान के खिलाफ कार्य कर रहे है। इसलिए
भारतीय नागरिकता कानून-1955 की धारा-10 में दिये गये शक्तियों का इस्तेमाल
कर इनकी भारतीय नागरिकता समाप्त किया जाय।




