Latestइलाहाबाद समाचार

नुक्कड़ नाटक एवं व्याख्यान के माध्यम से मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत चल रहे कार्यक्रम में आज स्वच्छता का संदेश, नुक्कड़ नाटक एवं व्याख्यान के माध्यम से दिया गया।

कार्यक्रम महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक एवं महाविद्यालय की निदेशिका डॉ० रमा सिंह के निर्देशन में कराया गया। अध्यक्ष शासी निकाय ने महाविद्यालय की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए, स्वच्छता के लाभ तथा सूत्र वाक्य स्वयं स्वच्छ रहे एवं देश को स्वच्छ रखे पर व्याख्यान दिया।

नुक्कड़ नाटक सृजन कला समिति प्रयागराज के आर्गनाइज़र वत्सल मिश्र एवं उनके सहयोगी, लायन्स वेस्ट मैनेजमेण्ट एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान मे प्रस्तुत किया गया, जिसमे प्लास्टिक का प्रयोग न किया जाए तथा कचरा नियोजन की विधि को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नगर निगम की सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अश्वनी वर्मा एवं अर्चना विश्वकर्मा ने स्वच्छता पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किय कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त
शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button