इलाहाबाद समाचार

Naini News: नैनी में हीरो कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन

Naini News: नैनी में हीरो कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन

Naini News:  प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सुविधा ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से नैनी में हीरो कंपनी की गाड़ियों के शोरूम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया।

इस अवसर पर हीरो कंपनी के उत्तरी क्षेत्र प्रमुख मनिंदर सिंह, क्षेत्रीय सेल्स प्रमुख अभिजीत गट्टानी और सुविधा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन कमलेश त्रिपाठी भी मौजूद थे। हीरो कंपनी का यह शोरूम मिर्जापुर रोड पर स्वदेशी कॉटन मिल गेट के सामने स्थित है। पूर्वांचल में यह अपनी तरह का अनोखा और डिजिटल तकनीक पर आधारित शोरूम है।

इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में शंकराचार्य महाराज ने कहा कि यह शोरूम नैनी में जरूर स्थित है, मगर उन्हें उम्मीद है कि इसका लाभ प्रयागराज समेत आसपास के भी जिलों को मिलेगा। कंपनी के अधिकारियों ने भी इस बात को दोहराया कि उनकी कंपनी गुणवत्ता के साथ ग्राहकों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह आधुनिक शोरूम स्थापित किया गया है। इस अवसर पर सुविधा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन श्री त्रिपाठी ने बताया कि वह ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे। ग्राहक अगर लोन पर गाड़ी लेने की इच्छा रखेंगे तो उनकी कंपनी कम ब्याज दर एवम् आसान किस्तों पर ऋण भी उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Back to top button