Latestइलाहाबाद समाचार

जम्मू कश्मीर के पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक पहुंचे संगम नगरी

प्रयागराज ।जम्मू कश्मीर की पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो.भीम सिंह ने शनिवार को संगम नगरी के सेक्टर 13 में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लेने पहुचें।इस दौरान मीडिया से मुखातिब हुए भीम सिंह ने कहा कि भारत की सरकार ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को सही जबाब दिया हैं ।लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे समय मे इमरान खान का निर्णय भी दुनिया मे लंबे समय तक याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय तक जेल में रह हूँ।

कश्मीर के लोगो को अपना अधिकार चाहिए। उन्हें आम लोगो की तरह जीवन चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह इमरान खान भी एक मजबूत नेता हैं। दुनिया के तमाम देशों से उन्हें सपोर्ट मिल रहा है।अगर उनकी जगह कोई दूसरा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री होता तो ऐसा कतई न करता, लेकिन इमरान ने डरकर नहीं, बल्कि अमन का पैगाम देने के लिए अभिनन्दन को सुरक्षित भारत वापस भेजा है।

प्रो भीम सिंह का कहना है कि मोदी सरकार ने भी धारा 370 ख़त्म कर कश्मीर में देश का संविधान लागू करने की कोई कोशिश नहीं की है। उन्होंने कहा है कि भारत के साथ जम्मू कश्मीर के पूर्ण विलय होने से कश्मीर समस्या का समाधान हो सकता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही झंडा और संविधान हो तो सारी समस्याओं का अंत भी हो सकता है।       

पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरूस्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने कहा कि अभिनंदन वर्धमान का भारत की धरती पर स्वागत है ।सवा करोड़ जनता उनके स्वागत के लिए डटी रही। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया जाना चाहिए कि उन्होंने युद्ध जैसे हालात में एक विवेकपूर्ण निर्णय लिया है । कहा कि इस बात का दुनिया के हर देश को ध्यान देना चाहिए कि किसी की भी देश की धरती से आतंकवाद न पनपने पाए। आतंकवाद सभी के लिए घातक है। पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयर स्ट्राइक की सराहना की लेकिन उन्होंने कहा कि युद्ध से कश्मीर का हल नहीं हो सकता ।

उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए लोगों को देखना चाहिए कि दोनों मुल्कों की सेनाओं ने लंबे युद्ध किए हैं। हजारों सैनिक हमारे मारे गए हैं पाकिस्तान ने भी कुर्बानियां दी है ।लेकिन इससे मसला हल नहीं हुआ है ।कश्मीर मुद्दे के लिए कूटनीतिक तरीके से बातचीत के जरिए मुद्दे को सुलझाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कुंभ मेले में आए प्रोफेसर भीम सिंह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि कन्याकुमारी से कश्मीर एक हो। हम सब एक संविधान और एक देश के नागरिक है। कहा कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है कश्मीर हमारे भारतवर्ष का मस्तक है हमें उस पर नाज है .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button