शिवपुर क्रिकेट अकादमी खिताबी दौर में
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अभिषेक यादव (83 नाबाद, 84 रन, नौ चौके, एक छक्का) और राघव यादव (64 रन, 89 गेंद, पांच, एक छक्का) के अर्धशतक से शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने वर्मा क्रिकेट क्लब को 104 रन से हराकर रिजवी ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली जहां उसका मुकाबला शुक्रवार को रिजवी क्रिकेट अकादमी से होगा।
डीएवी कॉलेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में शिवपुर क्रिकेट अकादमी ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन (अभिषेक यादव 83 नाबाद, राघव यादव 64, सिद्धार्थ सिंह दो विकेट) बनाये। जवाब में वर्मा क्रिकेट क्लब की टीम 22.4 ओवर में 88 रन (अथर्व प्रजापति 23, उत्कर्ष तीन, मो. जैद व सुयश मिश्र दो-दो विकेट) पर सिमट गई। फाइनल मुकाबले में रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव राशिद रिजवी मुख्य अतिथि एवं पूर्व रणजी क्रिकेटर रजा अली विशिष्ट अतिथि होंगे।



