Latest

दिलीप मिश्रा की बंदूक व रायफल जब्त

फिरोजाबाद जेल में बंद है चाका ब्लाक का पूर्व प्रमुख

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । जेल में बंद माफिया सरगना और चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा की दोनाली बंदूक और रायफल औद्योगिक पुलिस ने जब्त कर ली है। शनिवार को नैनी स्थित औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने कॉटन मिल स्थित गन हाउस में यह कार्रवाई पूरी की। दुकान खुलवाकर आर्मोरर की मदद से बंदूक व रायफल की तलाश शुरू हुई। सभी असलहों के नंबर की जांच की गई तो दोनों शस्त्र मिल गए। इन्हें थाने के मालखाने में जमा कर दिया गया है। पूर्व प्रमुख की रिवॉल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी जिलाधिकारी से संस्तुति की गई है।
विदित हो कि बीती 20 जुलाई को दिलीप मिश्रा की रायफल व बंदूक का लाइसेंस निरस्त हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दोनों असलहों की तलाश शुरू की। कुछ दिन पहले एसडीएम करछना आकांक्षा राणा व सीओ आशुतोष तिवारी ने अदालत के आदेश पर गन हाउस की सील तुड़वाकर वहां असलहों की छानबीन कराई थी, लेकिन बरामदगी नहीं हो सकी थी। शनिवार को इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह, मातहतों व आर्मोरर के साथ गन हाउस पहुंचे और यह कार्रवाई की।
पुलिस अब दिलीप मिश्रा के गुर्गों के असलहों का लाइसेंस भी निरस्त कराने की तैयारी कर रही है। सपा नेता समेत दो लोगों की हत्या की सुपारी देने के आरोप में पुलिस ने दिलीप मिश्रा, उसके बेटे शुभम और खान मुबारक गैंग के शार्प शूटर नीरज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दिलीप को फतेहगढ़ और नीरज को फिरोजाबाद जेल स्थानांतरित कर दिया गया। शुभम को जमानत मिल गई है।

Related Articles

Back to top button