एचसी अचीवर ने जीता एचपीएल का खिताब

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। एचसी अचीवर ने एचआरएस को 9 विकेट से हराकर हाईकोर्ट प्रीमियर लीग (एचपीएल) के खिताब पर कब्ज़ा जमाया।
हर्ष द्विवेदी बेस्ट बैट्समैन, आशुतोष बेस्ट बॉलर, आशीष बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को खेले गए मैच में एचआरएस की टीम 10.1 ओवर में 66 रन (सैफ अहमद 16, मयूर सोनकर 12, आशुतोष तिवारी व विपिन पांडेय चार-चार, प्रदीप राय दो विकेट) पर सिमट गई।
जवाब में एचसी अचीवर ने 7.3 ओवर में एक विकेट पर 70 रन (आशीष सिंह 34 नाबाद, प्रदीप राय 23 नाबाद, अमन 1/28) बना लिए।
मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि अरविंद कुमार एवं रजनीश राय ने पुरस्कार वितरित किया। आशुतोष तिवारी को मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर, हर्ष द्विवेदी को बेस्ट बैट्समैन और आशीष सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। आयोजन समिति के त्रिपुरेश सिंह ‘पंकज’, गौरव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत, अनुपम शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापन एवं अंशुमान विधु चंद्रा कार्यक्रम का संचालन किया। मैच में मो. नबी और मुकेश भारतीय ने अंपायरिंग और अभिषेक यादव ने स्कोरिंग की।



