Latest

धूमधाम से मनेगी बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब की जयन्ती

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के सपने को क्रियान्वित करने के लिये बसपा संकल्पबद्ध है

भाजपा के शासन में कायम जंगलराज से जानता त्रस्त

उक्त विचार प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी विधान परिषद सदस्य भीमराव अम्बेडकर ने शुक्रवार को मम्फोर्डगंज स्थित एक निजी धर्मशाला में मान्यवर कांशीराम साहब की 87 वीं जयन्ती की तैयारी समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये कही
श्री अम्बेडकर ने उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश मे जो सामाजिक और राजनैतिक क्रांति हुयी है डा. बाबासाहेब अम्बेडकर के बाद इसका श्रेय मान्यवर कांशीराम साहब को जाता है। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि बसपा की नीति सर्वसमाज के उत्थान की नीति है। बसपा के पूर्व चार सत्र के शासन में बहनजी के नेतृत्व में कानून का राज्य था जबकि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश की सरकारें फेल है। श्री गौतम ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे जंगल राज की चपेट में है, बिगड़ती कानून व्यवस्था व दलितों पर बढ़ते अत्याचार पर गम्भीर चिन्ता व्यक्त करते हुये नैतिकता के आधार पर योगी सरकार को त्यागपत्र दे देना चाहिये। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रयागराज मण्डल की सभी जिला पंचायत सीटों पर निष्ठावान बसपा कार्यकर्ताओ को प्रत्याशी बनाकर उन्हें चुनाव जितने पर जोर दिया साथ ही साथ आगामी 15 मार्च को मान्यवर कांशीराम साहब की जयन्ती बड़े धूमधाम से मानाये जाने का आह्वान किया। प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर पासी और दीपचंद गौतम ने कहा कि बसपा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी और डा. अम्बेडकर तथा मान्यवर कांशीराम साहब के संदेशों को जन जन तक पहुंचकर बसपा प्रमुख बहन मायावती को पांचवी बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायेगी।
जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को मुख्य सेक्टर प्रभारी सर्वश्री अमरेन्द्र बहादुर पासी, दीपचंद गौतम, राजबली जैसल, बाबूलाल भवंरा, राजेश पासी, चौधरी सईद अहमद, रविन्द्र गांधी, अतुल कुमार टीटू, ज्ञान सिंह पटेल, घनश्याम पटेल, टीएन जैसल, संतोष हेला, एलबी रत्नाकर, राजनाथ पाल, कृष्णा पासी, जगदीश गौतम, रामबृज गौतम, मनोज पासी, रणजीत सोनकर, गुड्डू तिवारी, नदीम अहमद, अमित आनन्द मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला अध्यक्ष अभिषेक गौतम ने किया।

Related Articles

Back to top button