Pryagraj : आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे व्यापारी नेता कादिर
Pryagraj : आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे व्यापारी नेता कादिर

Pryagraj : आप के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे व्यापारी नेता कादिर प्रयागराज के प्रतिष्ठित व्यापारी और देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले शहीद अब्दुल मजीद राईन के भतीजे मो. कादिर (कादिर भाई) को मेयर पद के लिए आप पार्टी से टिकट मिलने की चर्चा के बीच उनके नाम की घोषणा आप हाईकमान ने कर दी है।
कादिर ने बुधवार को ही नामांकन पत्र भी खरीद लिया है। उनके नामांकन पत्र के लेने के साथ ही उनके आवास पर आप नेताओं और व्यापारियों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है।
टिकट की घोषणा होते ही उनके आवास पर व्यापरियों और नेताओं ने पहुंचकर माला और फूल से लाद दिया। जानकारी के अनुसार शहर के चौक निवासी मो. कादिर की गिनती बड़े व्यापारियों में होती है। इसके साथ ही वह व्यापारियों के एक संगठन के जिलाध्यक्ष भी है। वह इस पद पर कई वर्षों से है। कादिर भाई का नाम व्यापारियों के उस शुभचिंतकों में लिया जाता है।



