Prayagraj Atiq Ahmad : अतीक और अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड
Prayagraj Atiq Ahmad : अतीक और अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड बेटे के एनकाउंटर का पता चलते ही रोने लगा माफिया

Prayagraj Atiq Ahmad : अतीक और अशरफ को 4 दिन की पुलिस रिमांड उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद सीजेएमकोर्ट ने दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अतीक और अशरफ से पुलिस 14 से 17 अप्रैल तक पूछताछ करेगी। पुलिस ने दोनों की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों भाइयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
पेशी के दौरान जब अतीक को असद के एनकाउंटर की खबर मिली तो कोर्ट में ही फूट-फूटकर रोने लगा। अतीक वहीं जमीन पर बैठ गया। कुछ देर बाद उसने पीने के लिए पानी मांगा।
वकीलों के गुस्से को देखते हुए अतीक और अशरफ को आरएएफ की सुरक्षा के बीच सुरक्षित निकाला गया। पुलिस दोनों को एक ही प्रिजन वैन में बैठाकर नैनी सेंट्रल जेल ले गई। कोर्ट परिसर में अतीक और अशरफ को देख वकील नारेबाजी करने लगे।
लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था। पेशी से पहले भी वकीलों ने कोर्ट परिसर में अतीक अहमद के खिलाफ नारेबाजी की थी। वीडियो बना रहे कुछ लोगों के पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिए। कोर्ट कैंपस में वकीलों की कुछ मीडिया कर्मियों से भी झड़प हुई है। हालांकि पुलिस ने परिसर के अंदर से मीडियाकर्मियों को बाहर करके मामला शांत करा दिया।

