Latest

Prayagraj News: Birth Day Special प्रोफेसर रामगोपाल यादव कर्म और मर्यादा के संगम: नरेन्द्र सिंह

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव का जन्म दिन संगम तट पर यज्ञ हवन, भंडारा वस्त्र वितरण कर मनाया गया

समाजवादी विचारक राज्य सभा सांसद सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव का ७७वां जन्मदिन बृहस्पतिवार को संगम तट पर स्थित यज्ञशाला मे पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ हवन करके साधु संतों व जरुरतमंदों को भोजन,फल तथा वस्त्र वितरित कर अपने नेता के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मांगा।

श्रीपीठम् के पीठाधीश्वर १०८ श्री योगीराज रमेश जी महाराज के मार्गदर्शन एवं कई विद्वानों के आचार्यत्व मे सम्पन्न हुए यज्ञ भण्डारा तथा वस्त्र वितरण के आयोजक सपा के वरिष्ठ नेता निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना किया तथा उपस्थित सभी साधु संन्यासियों से राम गोपाल यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव राजनैतिक संत हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन मे वाणी और व्यवहार के संयम का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है।

सबको सम्मानजनक संबोधन के साथ,सबके प्रति संवेदनशील होना प्रोफेसर साहब की सबसे बड़ी सहजता है। नरेन्द्र सिंह ने यह भी कहा कि प्रोफेसर रामगोपाल यादव कर्म और मर्यादा के संगम हैं। प्रोफेसर साहब का मानना है कि राजनैतिक व्यक्ति को साधु स्वभाव का होना चाहिए, तथा हर हमेशा जन कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर आगमाचार्य 108 योगिराज श्री रमेश जी महराज, श्री महंत बृज भूषण दास जी, लक्ष्मण दास जी, आर. एन. यादव एडवोकेट, दान बहादुर मधुर, महंत रामदास जी, हिमांशु सिंह,बृज किशोर महराज,भरत महराज, सुरेश दास, रामकुमार दास सहित सैकड़ों की संख्या में साधु, संत एवं राजनैतिक तथा सामाजिक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button