Latest

अंतराज्यीय हेरोइन तस्करों से 60 लाख रुपए की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार,एक फरार

अंतराज्यीय हेरोइन तस्करों से 60 लाख रुपए की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार,एक फरार

सिंगरौली ( अनुराग दर्शन समाचार )। अंतराज्यीय हेरोइन तस्करों से 60 लाख रुपए की हेरोइन जब्त, तीन गिरफ्तार,एक फरार सिंगरौली कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के ओरगाई पुल के पास से एक स्कार्पियो वाहन से अंतराज्यीय तीन हेरोइन तस्कर के कब्जे से 500 ग्राम स्मैक कीमती 60 लाख रूपए, 130000 रूपए नगद, 22 लाख रूपए का स्कार्पियो वाहन एवं चार नग मोबाइल कीमती 30000 रूपए का कुल 8360000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया है। वहीं वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुरैशी एएसपी एसके वर्मा के निर्देशन व सीएसपी पीएस परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी सुधेश तिवारी व उनकी टीम ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक मो.युसूफ कुरैशी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी जिनकी संख्या 4 के करीब है। सफेद रंग की नई स्कार्पियो एस- 11 जिसका नं. यूपी 64 एक्यू 5062 है। प्रयागराज इलाहाबाद एवं डाला उप्र की ओर से भारी मात्रा में स्मैक/ हेरोइन लेकर सूनसान रास्ते से बीजपुर के रास्ते बैढऩ की ओर आ रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर योजना बनाई गई। तथा योजना अनुसार नगर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई तथा टीम को ब्रीफ कर आरोपियों को पकडऩे के लिए योजना बनाई। वहीं स्कार्पियो को ओरगाई रेण नदी बड़ी पुल के पास रोकने का स्थान चिन्हित किया गया। रात्रि करीब 3 बजे के लगभग बीजपुर तरफ से मुखबिर के बताए अनुसार स्कार्पियो आते हुए दिखाई दी। रास्ते में तत्समय उपलब्ध अवरोध स्थापित कर घेराबंदी कर रोका गया जो कि वाहन का चालक वाहन को बंद कर वाहन की चाभी निकालकर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी से कूद कर फरार हो गया जबकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण 3 बदमाशों को हिरासत में लेते हुए तलाशी ली। जहां आरोपियों के कब्जे से 60 लख रुपए कीमत हेरोइन जप्त किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जहां आरोपियों ने अपना नाम आदित्य रंजन पिता विजय रंजन उम्र 28 वर्ष, संदीप शर्मा पिता स्व. श्याम मोहन शर्मा दोनों निवासी डाला थाना चोपन जिला सोनभद्र उप्र एवं दिलीप पाण्डेय पिता राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तिखोर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर उप्र का होना बताया। तथा गाड़ी से कूदकर भाग गए बदमाश के संबंध में पूछा गया तो बताए कि राजवीर पाण्डेय उर्फ चुण्डी उर्फ वाजिद खान उर्फ नबाब खान निवासी प्रयागराज हाल पता बनारस का होना बताया।

Related Articles

Back to top button