श्री श्री बाल रामलीला समिति की ओर सिविल लाइंस रामलीला में प्रभु राम का हुआ राज्याभिषेक
श्रीराम के जयकारें के साथ रामलीला मंचन का विधिवत हुआ समापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम लंकापति रावण का वध कर चौदह साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं। प्रभु राम को देखकर भरत की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। अयोध्या की गद्दी पर श्रीराम को बैठाने के लिए उनका राज्यभिषेक किया गया। इसके साथ ही धार्मिक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी देशों का मन मोह लिया।
रामलीला प्रारंभ होने से पहले भगवान राम लक्ष्मण व हनुमान की पूजा आरती की गई जिसमें भगवान राम लक्ष्मण और हनुमान की पूजा आरती किया जिसमें सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा समिति के अध्यक्ष व पार्षद अमित सिंह बबलू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादव सुभाष के यादव ,महामंत्री अजीत जायसवाल, प्रयाग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राणा चावला , उप प्रधान अनिल गुप्ता, चैयरमैन रत्नेश मिश्रा, उपाध्यक्ष बबलू सिंह रघुवंशी, उपाध्यक्ष विशाल कनोजिया, निदेशक जगदीश बंधु, प्रधान निदेशक शंकर सुमन, उपाध्यक्ष नीरज खेड़ा मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी आदि लोग मौजूद रहे ।


