Pryagraj Ajab Gajab: एक दूसरे को मफिया अतीक का गुर्गा बता कर पुलिस को दी तहरीर
Pryagraj Ajab Gajab: एक दूसरे को मफिया अतीक का गुर्गा बता कर पुलिस को दी तहरीर, दोनो पक्षों की शिकायत जांच शुरू

Pryagraj Ajab Gajab: एक दूसरे को मफिया अतीक का गुर्गा बता कर पुलिस को दी तहरीर माफिया अतीक अहमद और अशरफ की भले ही हत्या हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन अतीक अहमद के नाम पर ज़मीन कब्जे और रंगदारी मांगने का मामला नही रुक रहा है। चकिया में रहने वाले वैश्य परिवार ने चकिया के कई लोगो पर रंगदारी मांगने और घर उनके नाम करने के लिए धमकाने का आरोप लगा कर पुलिस अफसरों को अर्ज़ी दी है। अर्ज़ी देने वाले लोगो का कहना है कि चकिया के नबी अहमद और उसके भाई अतीक अहमद के करीबी है और ये लोग मेरा मकान कब्ज़ा करना चाहते है इसी वजह से उनसे 15 लाख की रंदारी मांगी गई है।
चकिया में राकेश वैश्य का ये मकान अतीक अहमद के घर से 200 मीटर की दूरी पर है। वैश्य परिवार ने जिन लोगो पर अतीक अहमद के गुर्गे होने का आरोप लगाया है उन लोगो ने भी अतीक अहमद और उसके शूटर तोता पर पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया है।
मुकदमा दर्ज कराने वाले नबी अहमद का कहना है कि 2017 में रवि पासी की हत्या की गई थी। जिसमें अतीक के गुर्गे ज़ुल्फ़िकार उर्फ तोता को नामजद किया गया था इस घटना में मेरी गवाही होनी है।
इसीलिए गवाही बदलने के लिए इस तरह के आरोप लगा कर पुलिस को गुमराह किया जा रहा है दबाव बनाने के लिए ये सारी कहानी बनाई गई है। वैश्य परिवार की तरफ से आशा देवी ने पुलिस अफसरों को जो अर्ज़ी दी है उसमें ये भी कहा गया कि हिंदुओं को यहां नही रहने की धमकी दी गई है हालांकि आज नबी अहमद की तरफ से भी धूमन गंज थाने में भी अर्ज़ी दी गई है जिसमें दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया गया कि फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज कराने के लिए मामले को हिन्दू मुस्लिम रंग दिया जा रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकयात की जांच कर रही है। धूमन गंज इंस्पेक्टर राजेश मौर्या का कहना है की दोनो पक्ष के लोग पहले साथ थे बाद में अलग हुए मामले की जांच के बाद जो साक्ष्य सामने आयेंगे उस पर कार्यवाही होगी।
अतीक अहमद के वकील ने मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र पर एक व्यापारी ने 3 करोड़ रूपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को उसने कॉल रिकार्डिंग भी सौंपी है। अतरसुइया थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरियाबाद निवासी सईद अहमद की मुट्ठीगंज में प्लाईवुड की दुकान है। एफआईआर के मुताबिक उसकी दुकान से अधिवक्ता विजय मिश्र ने पांच जनवरी 2023 को एक लाख 20 हजार कीमत का प्लाई और माइका उधार लिया था। अधिवक्ता ने अलग- अलग तारीख पर थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा किया। अतीक अहमद की हत्या के बाद 17 अप्रैल को व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले शेखर ने अधिवक्ता विजय मिश्रा को कॉल करके उधारी का रुपये मांगा। आरोप है कि रुपये मांगते ही अधिवक्ता ने उसे फोन पर गाली लेने लगा। इस बात की जानकारी व्यापारी सईद अहमद को दी गई। 20 अप्रैल सईद के मोबाइल पर अधिवक्ता विजय मिश्रा ने फोन करके अतीक अहमद व उसके गुर्गों के नाम पर तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और धमकी दी। सईद ने कॉल रिकार्ड कर लिया। विजय मिश्रा पर आरोप लगाया कि मोहक हॉस्पिटल के पास से उसकी दुकान पर जा कर धमकाया था। पीड़ित की शिकायत पर अब पुलिस इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।


