माण्डा इंस्पेक्टर द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बैंकों में की चेकिंग

माण्डा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इंस्पेक्टर माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने सोमवार की दोपहर पंजाब नेशनल बैंक चिलबिला में जाकर बगैर मास्क लगाए लोगों को सख्त हिदायत दिया कि बैंक के अंदर मास्क लगाकर आये सोमवार की दोपहर अधिकारियों के निर्देश पर माण्डा पुलिस ने बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। बैंक के बाहर टहल घूम रहे संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। बाइकों की जांच-पड़ताल की। इससे बैंक में अफरातफरी मची रही।माण्डा इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ पंजाब नेशनल बैंक चिलबिला में चेकिंग किया।इस दौरान पुलिस ने बैंक में आए लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई।उक्त इंस्पेक्टर ने बैंक अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरतने की अपील की। बाहर खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा यह चेकिंग बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर की गई लेकिन अचानक बैंक आकर पुलिस द्वारा ग्राहकों से पूछताछ करने से कुछ देर के लिए बैंक में मौजूद ग्राहक और बैंककर्मियों में अफरातफरी मच गई।




