Latest

सपा कार्यकर्ताओं संग प्रत्येक थानावार अधिवक्ताओं के पैनल के साथ रहेगी चौबिस घंटे मुस्तैद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट के कचैहरी चैम्बर में सपा अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष वक़ार अहमद उपाध्यक्ष लल्लन सिंह पटेल महासचिव बृजेश यादव अल्पसंख्यक सभा के नगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास रिज़वी अधिवक्ता व नगर सचिव जय भारत यादव के साथ बैठक मे निर्णय लिया गया की चुनाव प्रचार के दौरान कानूनी रुप से शासन या प्रशासन अगर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करता है तो प्रत्येक थाने के हिसाब से दस दस अधिवक्ताओं का पैनल उनके साथ चौबिस घंटे मुस्तैद रहेगा।

सपा महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की शनिवार को कचैहरी मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन एडवोकेट की अध्यक्षता मे सपा महानगर अधिवक्ता सभा की बैठक दिन मे एक बजे आहुत की गई है जिसमे अधिवक्ताओं के पैनल को अंतिम रुप देते हुए प्रत्येक थाने के हिसाब से अधिवक्ताओं की पूरी फौज सपा कार्यकर्ताओं के साथ तय कर दी जायगी जो दिन और रात सपा कार्यकर्ताओं के सम्पर्क मे रहेगी और कोई भी उनसे मदद ले सकता चाहे सपा कार्यकर्ता हो या आम जनमानस।

Related Articles

Back to top button