ईद ए ज़हरा की महफिल का आयोजन रवीवार को

प्रयागराज। अय्यामे अज़ा के खत्म होने के बाद शिया मुसलमान रवीवार को ईद ए ज़हरा की खुशियाँ मनाएगा। विभिन्न मातमी अन्जुमनों की ओर से जश्न की महफिल भी सजाई जाएगी।

अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की माहे मोहर्रम के चाँद के साथ जैसे ही अज़ाखानों मे अँम नसब किए गए तो औरतों ने अपने हाथों मे पहनी गई सोहाग की चूड़ियाँ तोड़ कर काले लिबास पहन लिये वहीं पुरुषों ने भी रंगीन वस्त्रों की जगहं काले कपड़े पहन लिये थे अब 8 रबिउल अव्वल को मजलिस मातम का सिलसिला खत्म हो गया।

ऐसे मे जहां औरतों के हाथों पर फिर से चूड़ियाँ सजेंगी वहीं रंगीन लिबास भी पहना जाएगा। 9रबिउल अव्वल से एक बार फिर से खुशियों का सिलसिला शुरु हो जाएगा।दो माह और आठ दिनों तक शादी विवाह बन्द चल रहे थे एक बार फिर शादी और खचशी का सिलसिला शुरु हो जाएगा।
इसी सिलसिले मे अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया की ओर से बख्शी बाज़ार स्थित अहाया खुर्शैद हुसैन मे ईद ए ज़हरा की महफिल का आयोजन रवीवार को शाम 7 बजे से होगा। जिसमे जहां शायरों द्वारा बेहतरीन शेरो शायरी का दौर चलेगा वहीं अन्जुमन मे उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ओलमा द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।मौलाना ऋज़ी हैदर फहफिल मे ईद ए ज़हर के महत्व पर प्रकाश डालेंगे।


