Latest
वृक्ष प्रकृति का अभिन्न अंग: समाजवाद प्रकृति का नियम-नरेन्द्र सिंह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी नेता एवं सपा के पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह का 60वाँ जन्मदिवस आज वृक्षारोपण करके मनाया गया। सुबह से ही सोशल मीडिया एवं फोन पर नरेन्द्र सिंह को उनके शुभचिन्तकों एवं सहयोगियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएँ देने का सिलसिला शुरू हो गया।
विदित हो कि नरेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर प्रत्येक वर्ष भव्य समारोह आयोजित किया जाता रहा। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण समारोह नही किया गया।
नरेन्द्र सिंह ने भड़ेवरा स्थित अपने आवास पर आम का पेड़ लगाकर अपना जन्मदिन मनाया तथा फोन अथवा घर पर आकर बधाई अथवा शुभकामनाएँ देने वालों से भी एक वृक्ष जरूर लगाने का अनुरोध किया।
नरेन्द्र सिंह ने अपने शुभचिन्तकों, सहयोगियों एवं पार्टी जनों से किसी भी विशेष अवसर पर एक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।
अपने संदेश मे समाजवादी नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अभिन्न अंग है,और समाजवाद प्रकृति का नियम। उन्होंने कहा कि समाजवाद किसी कागज या किताब मे लिखा केवल विचारधारा तक सीमित नही है,बल्कि समाजवाद प्रकृति की गोद मे बैठा एक जीवन धारा है।


