Latest
कन्हैया प्रभु नन्द के बयान पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

साधु की कोई जाति नहीं होती महंत नरेंद्र गिरी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर कन्हैया प्रभुनंद ने कहा है कि श्रीराम जन्मभूमि में पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में उन्हेंं नहीं बुलाना। अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान होगा। इसको लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उनके इस बयान पर नाराजगी जताई है। बोले, साधु की कोई जात नहीं होती। सन्यास लेने के बाद सभी बराबर हो जाते हैं। उनका बयान संत परंपरा के खिलाफ है। वह इस मामले में जूना अखाड़ा के संरक्षक व अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि से बात करेंगे।
अगर कन्हैया ने बयान वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


