Latest

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) प्रांगण में राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज यहां उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) प्रांगण के शिल्प हाट में राष्ट्रीय शिल्प मेले का शुभारंभ मंडल आयुक्त प्रयागराज के कर कमलों से हुआ।

 

राष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन मंडलायुक्त संजय गोयल ने किया

शिल्प मेला के कलाकारों द्वारा शहर में निकाली गई झांकियां व रैली

 

 

यह मेला 12 दिसंबर तक लगा रहेगा। इसमें विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी कला को मंच पर प्रदर्शित करेंगे तो हस्तशिल्प कलाकारों का जमावड़ा भी होगा। जयपुर राजस्थान का कच्ची घोड़ी नृत्य और हरियाणा के रामबीर सोडा दल की ओर से बीन वादन प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगा। इसमें विभिन्न राज्यों के लोक कलाकार अपनी कला को मंच पर प्रदर्शित करेंगे तो हस्तशिल्प कलाकारों का जमावड़ा भी होगा।

छह शिल्पियों को बुलाया अपने खर्चे पर

केंद्र के निदेशक ने बताया कि अलग-अलग राज्यों के छह शिल्प कारीगर ऐसे हैं जो काफी निर्धन होते हुए भी अपनी कला को जीवंत बनाए रखे हैं। इन शिल्पियों को केंद्र के खर्चे पर इस राष्ट्रीय मेले में आमंत्रित किया गया है।

प्रवेश एक और तीन नंबर गेट से

राष्ट्रीय शिल्प मेले में आम लोगों के लिए गेट संख्या एक और तीन से प्रवेश हो रहा है। गेट संख्या दो का उपयोग केवल दुकानदारों को दुकान की सामग्री लाने के लिए है। मेले में प्रवेश के लिए एनसीजेडसीसी ने 10 रुपये का टिकट शुल्क निर्धारित किया है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति शाम को

शिल्प मेले में मंच पर प्रत्येक शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की महफिल सजेगी। इसमें विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों के साथ ही प्रयागराज के स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया गया है।

Related Articles

Back to top button