कांग्रेस मानवाधिकार में प्रदेश उपाध्यक्ष बने तस्लीम, हसीन को नगर की कमान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य तस्लीम उद्दीन को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानवाधिकार विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं शहर कांग्रेस के सचिव मो०हसीन को नगर चेयरमैन बनाया गया। इनकी नियुक्ति कांग्रेस मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा की गई। सोमवार को पुराने शहर के रोशनबाग स्थित कांग्रेस के जोन कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का प्रदेश सचिव राघवेंद्र सिंह और शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने स्वागत कर नियुक्ति पत्र सौंपा। पार्टी दफ्तर में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए तस्लीम उद्दीन ने शीर्ष नेत्तृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जिस दौर से गुजर रहे हैं वह बेहद ही संकट भरा है। सरकार लोगों से झूठ बोल रही है। अधिकारी व कर्मचारी किसी की सुन नहीं रहे। युवक बेरोजगार हैं। घर से बाहर निकलें तो कोरोना है और घर में ही रहें तो भुखमरी परेशान करेगी। कहा कि इस समय लोगो की मदद करना ही पहली प्राथमिकता है।
इस दौरान सभा की अध्यक्षता नफीस अनवर और संचालन प्रवक्ता हसीब अहमद ने किया। इस मौके पर: विनय दूबे, अनिल कुशवाहा, प्रदीप नारायण, राजकुमार शुक्ल, संजय सिंह, जावेद उर्फी, इशरत अली, सिब्बतैन बब्लू, शकील अहमद, इरफानउल हक, कामेश्वर सोनकर, विशाल सोनकर, तुफैल अहमद, दरख्शा कुरैशी, मोहित कुमार, नफीस कुरैशी समेत आदि लोग शामिल हुए।



