Latestप्रदेशप्रयाग से जुडे प्रमुख स्थल

तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस ने कहा- यूपी में गठबंधन को लेकर दबाव नहीं सहेंगे

प्रयागराज। तीन राज्यों में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने कहा- यूपी में गठबंधन को लेकर दबाव नहीं सहेंगे यूपी कांग्रेस के मीडिया हेड राजीव बख्शी ने  बातचीत में कहा कि वे यूपी में गठबंधन को लेकर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी. जहां तक सीटों के बंटवारे का सवाल है तो एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस किसी भी तरह का दबाव सहन नहीं करेगी.

तीन राज्यों में जीत से उत्साहित कांग्रेस ने कहा- यूपी में गठबंधन को लेकर दबाव नहीं सहेंगे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो
तीन राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जीत के बाद यूपी कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार दिखाई दे रहा है. इस उत्साह का असर उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं में भी साफ दिखाई दे रहा है. अब तक गठबंधन को लेकर कांग्रेस से दूरी बना रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती दोनों के तेवर बदल चुके हैं. वहीं कांग्रेस भी खुद को ताकतवर बता रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि वो एक राष्ट्रीय दल है. भले ही यूपी में वो सत्ता से दूर रही है, लेकिन गठबंधन में किसी दल का दबाव नहीं सहेगी.

यूपी कांग्रेस के मीडिया हेड राजीव बख्शी ने न्यूज18 से बातचीत में कहा कि वे यूपी में गठबंधन को लेकर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं की राय ली जाएगी. जहां तक सीटों के बंटवारे का सवाल है तो एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते कांग्रेस किसी भी तरह का दबाव सहन नहीं करेगी.

तो क्या अब यूपी में सपा और बसपा की मजबूरी है कांग्रेस?

राजीव बख्शी ने कहा, ” हम अखिलेश यादव और मायावती को आमंत्रित करते हैं कि वे 2019 में बीजेपी को सत्ता से रोकने के लिए बन रहे गठबंधन का हिस्सा बनें. हां ये जरूर है कि कांग्रेस एक नेशनल पार्टी होने के तहत उसके अपने मताधिकार हैं. उसकी एक प्रक्रिया है. यहां कोई एक व्यक्ति निर्णय नहीं करता है कि गठबंधन होगा की नहीं होगा. सभी निर्णय सामूहिक होता है. लिहाजा इन सभी दलों को भी ये समझने की आवश्यकता है कि एक लोकतांत्रिक पार्टी में कार्यकर्ता से लेकर अध्यक्ष तक को चुना जाता है.”

सिर्फ बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस को है बसपा का समर्थन: मायावती

चुनाव से पहले तक सपा-बसपा गठबंधन सम्मानजनक सीट की तलाश करने वाली कांग्रेस अब यह कह रही है कि वह तय करेगी की महागठबंधन में किसे कितना सीट मिलेगा. बख्शी ने कहा, “इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम यूपी में कई सालों से सत्ता में नहीं हैं. लेकिन एक राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते सभी से राय लेकर ही आगे बढ़ेंगे. अब यह पार्टी तय करेगी की गठबंधन में इसे कितनी सीटें मिलेगी.” उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन को लेकर कांग्रेस किसी के अनर्गल दबाव में नहीं आएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button