FEATUREDLetestदेशप्रयाग से जुडे प्रमुख स्थलफूलपुर चुनावमध्यप्रदेश

शिवपाल की रैली में बोलीं मुलायम की बहू- जन सैलाब प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए अपर्णा यादव

लखनउ। शिवपाल की रैली में बोलीं मुलायम की बहू- जन सैलाब प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए
अपर्णा यादव बोलीं कि आज का जनसैलाब प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए. जब नेता जी (मुलायम) को चोट पहुंची तो वो शिक्षक से राजनेता बने, अब शिवपाल चाचा को चोट पहुंची है तो देखिए आगे-आगे होता है क्या?

लखनऊ में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जनाक्रोश रैली में मुलायम का मंच पर पहुंचा खासा चर्चा में रहा. इस दौरान मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने बोलीं कि आज का जनसैलाब प्रमाण है कि शेर को चोट नहीं देनी चाहिए. जब नेता जी (मुलायम) को चोट पहुंची तो वो शिक्षक से राजनेता बने, अब शिवपाल चाचा को चोट पहुंची है तो देखिए आगे-आगे होता है क्या?

अपर्णा यादव ने कहा कि भारत एक सेक्युलर देश है. हमें पानी, बिजली, सड़क सब चाहिए, पर आज हमको ऐसा कुछ नहीं मिला. किसान, मजदूर, युवा, किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही है. आज परिवर्तन का दिन है. 2019 में आप तय करिए कि आपको किसको चुनना है. इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि मैं आभारी हूं कि चाचा ने मुझे बोलने का मौका दिया. मैं तन मन धन हर तरह से आपके साथ हूं.

जनाक्रोश रैली में मुलायम के सामने छलका शिवपाल का दर्द, बोले- सिर्फ सम्मान मांगा था

उन्होंने कहा कि देश में हमको फिर से स्वदेशी आंदोलन चलाने पड़ेगा. बीजेपी को विदेशी कंपनियों से प्यार है. हम ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते है कि जहां कानून समझ मे आये. इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव के साथ राज्यसभा सांसद सुखराम सिंह यादव, प्रवक्ता दीपक मिश्रा, एमएलसी मधुकर जेटली, पूर्व मंत्री शादाब फातिमा, शारदा प्रताप सिंह पूर्व विधायक और राजेन्द्र यादव मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button