Latest

कन्या पूजन से होती है मनोकामना की पूर्ति: कौशल्या नंद

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी ने कहा कि नवरात्रि के अष्टमी और नवमी को कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन को खाना खिलाने और दक्षिणा देने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
उन्होंने बताया कि यह हमारी संस्कृति और सनातन धर्म में आदिकाल से चला रहा है। हमारे ऋषि मुनि भी कन्याओं का नवरात्र में पांव पूजन करके उनको यथोचित सम्मान और दक्षिणा देते थे। वह परम्परा आज भी चली आ रही है। किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कन्या में देवी का वास होता है, वह अपने विचारों एवं कर्मों से पवित्र होती है और उनका दिया गया आशीर्वाद सदैव फलीभूत होता है। इसलिए नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्याओं का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने बताया कि किन्नर अखाड़े में आज इलाहाबाद ही नहीं अन्य स्थानों पर भी अष्टमी और नवमी को बड़ी संख्या में कन्याओं का पूजन अर्चन कर उनको खाना खिलाया गया और उनका सम्मान किया गया। इस दौरान किन्नर अखाड़ा की शोभा, नैना, परी, मनीषा, राधिका सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button