Latest

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज ने मनाया प्रेमचन्द जन्मोत्सव

(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रेमचन्द जी की जयन्ती के अवसर पर महाविद्यालय में उनकी कहानियों पर परिचर्चा एवं पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या, डॉ0 रमा सिंह ने कहा कि प्रेमचन्द की
कहानियों में समाज के हर वर्ग एवं वर्ण की समस्याओं का यथार्थ चित्रण मिलता है। उनकी कहानियों को पढ़कर छात्रायें निश्चित रूप से तत्कालीन समाज को समझ सकेंगी। प्रेमचन्द की कहानी कफन, गरीब की हाय, दो बैलों की कथा, गुल्ली डंडा,
ठाकुर का कुआं, बूढ़ी काकी, मनोवृत्ति, नशा, पूस की रात, शान्ति, ईदगाह, पंच परमेश्वर,
अनाथ लड़की आदि पर छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का संयोजन तथा संचालन डॉ० कल्पना वर्मा ने किया। स्वागत डॉ0 शशि कुमारी ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ0 मुदिता तिवारी ने किया। कार्यक्रम में डॉ रंजना त्रिपाठी डॉ माधवी निराला डॉ पल्लवी द्विवेदी डॉ शशि द्विवेदी डॉ कल्पना वर्मा सहित दर्जनों शिक्षकों के साथ लगभग 100 छात्राओं प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button