Latest

रविवार को 21 की मौत 984 संक्रमित मिले

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सैकड़ों लोगों के कोरोना से मौत का गवाह बना कातिल महीना अप्रैल बीत गया। वहीं, मई के दूसरे दिन महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या में कोई खास कमी नहीं हुई। पहले ही दिन 21 लोगों ने महामारी से जान गंवा दी। लेकिन संक्रमण दर लगभग 22 दिन बाद 1200 से नीचे उतरने से राहत मिली है।रविवार को जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 984 रही। बीते आठ अप्रैल के बाद यह सर्वाधिक कम संक्रमितों की संख्या एक दिन में रही है।
रविवार को प्रशासन ने कुल 10006 लोगों की जांच कराई। इनमें से 984 लोग पॉजिटिव आए, जबकि 1604 लोगों ने महामारी को हराया। बड़ी बात यह है कि अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीजों की संख्या 74 है। जबकि होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या 1530 लोग रहे। अप्रैल के बाद मई का दूसरे दिन भी अस्पतालों की अव्यवस्था दिखाने वाला ही रहा। 21 लोगों की मौत रिकॉर्ड होने से लोग परेशान हैं। रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के गनर सहित तमाम लोगों के संक्रमित होने की सूचना लगातार मिलती रही। अफसर लगातार बैठकों में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button