Latest

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यादव ने मोदी और योगी सरकार पर बोला हमला

ज़िला व नगर कार्यालय पर हुआ महिला सभा उपाध्यक्ष वन्दना यादव का ज़ोरदार स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। महिला ज़िलाध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव महिला सभा नगर अध्यक्ष मंजू यादव ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन सहित सैकड़ो महिलाओं व सपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत
समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वन्दना यगदव ने केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार पर जम कर हमला बोला।कहा महिलाओं के साथ इस सरकार जितना अत्याचार हो रहा है उतना आज तक किसी भी सरकार मे नही हुआ होगा।माँ बेटियाँ आज घर से बाहर निकलने मे डरती हैं।उत्तर प्रदेश बलात्कारी प्रदेश हो गया है।अखिलेश सरकार मे महिलाओं के लिए लाई गई योजनाओं को बन्द कर उनके हक़ और हुक़ूक़ को छीन लीया गया है।2022 मे अखिलेश यादव की सरकार बनवाने के आहृवान के साथ महिलाओं से घर घर जा कर भाजपा सरकार की नाकामी और अखिलेश यादव सरकार मे हुए विकास कार्यो सहित महिलाओं के हक़ मे किए गए कार्यो को बताने की बात कही।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला सभा वन्दना यादव का ज़िला कार्यालय पर ज़िलाध्यक्ष योगेश यादव महिला सभा ज़िलाध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव के द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया।वही नगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ,महासचिव रवीन्द्र यादव ,डॉ ऋचा सिंह ,महिला सभा महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ,इन्दू यादव ,निर्मला यादव,प्रेमलता भूषण ,सत्यभामा मिश्रा ,सावित्री सिंह,रीता मौर्या,सुषमा यादव ,बीना यादव ,राधा यादव ,सविता कैथवास ,कमलेश केसरवानी ,मालती यादव ,बीना यादव ,उर्मिला यादव , पूजा द्ववेदी ,अनीता गुप्ता ,संगीता केशरी ,आशादेवी पाल ,दूर्गा यादव ,महेन्द्र निषाद मो०गौस सै०मो०अस्करी ,जयभारत यादव ,निरेन्द्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button