Latestइलाहाबाद समाचारगंगा तट से

लोककल्याण की कामना एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण हेतु अमृत कलश यात्रा

भाजपा नेता योगेश शुक्ल द्वारा लोककल्याण की कामना एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उद्देश्य से आज बारा के कुल 8 मंदिरों पर “अमृत कलश यात्रा” के माध्यम से त्रिवेणी के जल से जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान श्री शुक्ल ने सूजावन देव मंदिर भीटा,शीतला देवी मंदिर अमिलियन,मनकामेश्वर मंदिर लालापुर,पंचायती शिव मंदिर परसरा,रामगढ़ शिव मंदिर सोनवर्षा,चमचमिया महादेव पहाड़ी, शिव मंदिर जारी,शिव मंदिर देवरा में वेद मंत्रोचार के बीच कुम्भ के दौरान भरे गए त्रिवेणी के जल से जलाभिषेक किया ।

अगले चरण में कल 8 मार्च को
शिव मन्दिर महुआँव-कोराँव में 9 बजे, हनुमान मंदिर भोगन- कोराँव में 10 बजे, कालिकन देवी मंदिर बड़ोखर- कोराँव में 11 बजे, हनुमान मंदिर पैंतिहा- कोराँव में
12 बजे, शिव मंदिर देवघाट- कोराँव में 1 बजे, हनुमान मंदिर पथरताल- कोराँव में 2 बजे, शोभनाथ मंदिर बढ़वारी- कोराँव में 3 बजे और प्रणामी मंदिर भईयां- मेजा में 4 बजे जलाभिषेक करेंगे ।


आज उनके साथ प्रमुख रूप से कमलेश मिश्रा, गुलाब मिश्रा, जसरा ब्लाक प्रमुख स्नेह लता,नन्दू त्रिपाठी, राजू प्रधान, योगेश पाठक, भारत सिंह,वीरेंद्र , सर्वेश पाण्डेय,घनश्याम पाण्डेय, राजेंद्र शुक्ल, रामायण प्रसाद त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद, हृदयेश, मोनु शुक्ल,पं.पवन शास्त्री,हरीकान्त,रुद्धेश मिश्रा, प्रलकित, विनोद तिवारी, विजय शंकर शुक्ल आदि प्रमुख रूप से थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button