Latest

71 जवान और 71 किसान सम्मानित को सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाया

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रधानमंत्री मोदी जी 71 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में किसान मोर्चा की तरफ से किसान व जवान को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी ओमकार केशरी रहे । किसान और जवान सम्मेलन के इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह की अगुआई में ज़िला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा मुन्ना भैया और महामंत्री आदेश सिंह ने किसानी का और जवानो का सम्मान कराने में एक सप्ताह से पूरा ज़ोर लगाया और किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थिति हो कर उपाध्यक्ष हृदेश मिश्रा ने मंच को सम्भाल कर अपनी योग्यता दिखायी और आशीष मिश्रा मुन्ना भैया ने व्यवस्था को सुचार रूप दिया। 71 जवान और 71 किसान सम्मानित किया गया । साथ ही प्रधानमंत्री की तस्वीर को मिठाई खिला कर जन्मदिन मनाया गया।
साथ ही सभी सम्मानित जवान और किसानों को अंगवस्त्रम भेंट कर उनका सम्मान किया और स्वल्पाहार कराकर उनका आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Back to top button