मिलिए कुंभ में आए ऐसे अनोखे बाबाओं से जिन्हें देखकर आप रह जाएंगे दंग

15 जनवरी से 4 मार्च तक आयोजित 49 दिनों के आस्था के इस महाकुंभ में लाखों-करोड़ों लोगों की भीड़ जुट रही है। सबसे ज्यादा यहां के भिन्न-भिन्न प्रकार नागा बाबा लोगो के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत या आकर्षण जो होते हैं वो होते हैं नगा साधू, या नागा बाबा। इनकी अपनी अलग ही दुनिया होती है, इनकी शक्ति और इनका धर्म, इनकी जीवनशैली सब अपने आप में बेहद अनोखी और खास होती है।

प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में भिन्न-भिन्न प्रकार नागा साधू पहुंचे हुए हैं। अपने रंग रुप पहनावे और व्यवहार से वे यहां पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इन तस्वीरों में आप ऐसे ही कुछ अनोखे नागा बाबाओं को देख सकते हैं।

इस मेले के सबसे बड़े आकर्षण नागा साधू होते हैं। इनकी अपनी अलग ही दुनिया होती है, इनकी शक्ति और इनका धर्म, इनकी जीवनशैली सब अपने आप में बेहद अनोखी और खास होती है।

इनकी सबसे बड़ी खासियत ये होती है कि ये चाहे कोई भी मौसम हो, समय हो ये बिना कपड़ों के होते हैं। इनके तन पर या तो एक भी कपड़ा नहीं होता या फिर बस एक कपड़ा होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार धर्म के सिपाही होने के चलते इन्हें श्रेष्ठ स्थान प्राप्त है।

नागा साधु बनने के लिए 6 साल का लंबा समय लगता है। इस दौरान उन्हें कड़ी साधना करनी पड़ती है। नए सदस्य नागा साधुओं को शुरुआत में एक लंगोट के अलावा कुछ पहनना नहीं होता है। कुंभ मेले में अंतिम दीक्षा लेने के बाद उन्हें वह लंगोट भी त्याग देना होता है और वे जीवन भर निर्वस्त्र रहते हैं।

ये हैं कुंभ मेले के सबसे प्रसिद्ध बाबा, जिन्हें गोल्डन बाबा के नाम से जाना जाता है। गोल्डन बाबा इसलिए क्योंकि ये अपने शरीर पर किलो-दो किलो सोना हमेशा धारण किए रहते हैं।

ये हैं कुंभ मेले में इन दिनों काफी चर्चा में रह रहे खड़ेश्वरी बाबा। इनका नाम खड़ेश्वरी बाबा इसलिए पड़ा है क्योंकि ये पिछले 4 सालों से ना बैठे हैं ना लेटे हैं बल्कि एक पैर पर खड़े हैं। इन्होंने प्रण लिया है कि जब तक राम मंदिर नहीं बन जाता है ये एक ही पैर पर खड़े रहेंगे।

तस्वीर साभार: : Twitterएक ये भी हैं अनोखे बाबा। इनकी स्थिति देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इनकी इच्छाशक्ति कितनी दृढ़ होती है। सूखी लकड़ियों की सेज और सीखी लकड़ियों की चादर बना कर ओढ़ने वाले इस बाबा को देख आफ भी हैरान रह जायेंगे।

तस्वीर साभार: : Twitterये हैं रुद्राक्ष बाबा। रुद्राक्ष बाबा इसलिए क्योंकि इन्होंने अपने शरीर पर 11 हजार रुद्राक्ष का धारण किया हुआ है। और सबसे बड़ी बात ये है कि एक भी रुद्राक्ष इन्होंने खरीदा नहीं है बल्कि इन्हें सब उपहार में मिले हैं। इन्होंने 51 हजार रुद्राक्ष धारण करने का संकल्प लिया हुआ है।

तस्वीर साभार: : Twitterये हैं पेट्रोल बाबा। पेट्रोल बाबा इनका नाम इसलिए पड़ा क्योंकि ये जमीन पर एसयूवी पर बैठ कर आने वाले भक्तों से दान में पेट्रोल मांग रहे हैं।

ये हैं टोपी वाले बाबा। ये आजकल कुंभ मेले में लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इनकी खासियत ये है कि ये टोपी पहने हुए हैं उसपर चांद धारण किए हुए हैं। उपर से ब्लैक सनग्लास से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। लोग इनके साथ सेल्फी लेना नहीं भूलते

