महंत बजरंगमुनि ने उठाया सवाल-बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को यथोचित सम्मान क्यों नहीं
प्रयागराज। भारत की अस्मिता और स्वतंत्रता प्राप्ति के पुरोधा भारत माता के सर्वश्रेष्ठ उपासक अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद को आखिर पूर्ण सम्मान कब मिलेगा सवाल उठाते महंत बजरंगमुनि उदासीन ने कहा कि रसूलाबाद घाट प्रयागराज की जहां पर उस अमर शूरवीर की अंत्येष्टि स्थल है। इस स्थान के सौंदर्यीकरण एवं इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के संदर्भ में सभी पार्टियों के पदाधिकारिओं के साथ ही सूबे के मुखिया , राष्ट्र के प्रधानसेवक एवं राष्ट्र के प्रथम नागरिक को हज़ारों पत्र लिखे।
हर बार सिर्फ सांत्वना मिलती रही किंतु इस राष्ट्रीय प्रकरण पर कोई भी सम्मान संतोषजनक परिणाम प्राप्त नहीं हुआ। मैंने अपने सहयोगी छात्र एवं छात्र नेताओं के साथ मिलकर इस स्मारक को कुछ हद तक साफ रखने एवं जीर्ण शीर्ण पड़े स्मारक को पुनः सुधारने का कार्य किया है। सभी दल सिर्फ अपनी राजनीतिक रोटियां इस वीर के माध्यम से सेंक कर युवाओं को लुभाने के कार्य कर रहीं हैं।हृदय बहुत द्रवित है किंतु मेरी ये लड़ाई अंत तक जारी रहेगी।जब तक वीर की वीरता को उचित स्थान नहीं प्राप्त हो जाता है।


