FEATUREDLatestLetest

सभी पशु- पक्षियों को माता की भांति स्नेह दो- पतविंदर सिंह

प्रयागराज डेस्क। सोमवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर जगह-जगह नाटक. गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को पृथ्वी संरक्षण की जानकारी देकर समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने समाज को जागरूक किया
विश्व पृथ्वी दिवस पर शहर के विभिन्न चौराहों पर प्ले कार्ड. हरे-भरे गमले साथ लेकर पृथ्वी है हमारी .अब इसे बचाने की बारी पेड़ लगाओ .पृथ्वी बचाओ प्राकृतिक से छेड़छाड़ मत करो जैसे नारे बराबर जनमानस के बीच लगाते रहेl
प्राकृतिक के बदलते ऋतुचक्र के अनुरूप अपनी जीवन पद्धति में परिवर्तन कर जीवन जीने की कला को अपनाने के बजाय मानव विजय पाने के लिए मिथ्याभिमान के पोषण के लिए आधिकारिक भौतिक सुविधाओं से घीरा दिखावटी आनंद से फूला नहीं समा रहा है हवा .पानी .पशु पक्षी. प्राकृतिक के ऐसे घटक हैं जो संतुलित पर्यावरण का निर्माण करते हैं
उक्त बात समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहा की धरती पर हवा. पानी .पशु पक्षी प्राकृतिक ऐसे घटक है जो मनुष्य के आस-पास संतुलित पर्यावरण का निर्माण करते हैं किंतु मानव अपनी लालची प्रवृत्ति के चलते इन सभी घटकों का अंधाधुंध दोहन कर संपूर्ण संतुलन को बिगाड़ कर स्वयं के जीवन को भी विनाश की ओर धकेल रहा है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक के समस्त घटकों को मूल रूप से सुरक्षित रखने पेड़ पौधे तथा जीव जंतुओं के प्रति भावनात्मक लगाव एवं उनके प्रति समर्पण दायित्व को निभाने की प्रेरणा हेतु अपनी रचनात्मक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने को कहाl
समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे .जीव जंतु का संरक्षण कर मानव वास्तव में अपना जीवन बचा सकता है उनकी सुविधाओं को समझ कर उनके प्रति पारिवारिक व्यवहार करने तथा धरती को धरती बनाए रखने का आह्वान कियाl कार्यक्रम में हरमन सिंह. दलजीत कौर. अर्चना .श्रद्धा .गीता. कुलदीप. वैशाली.अजीत. प्रदीप. सुखविंदर. आदि ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम में सहभागिता की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button