रिकार्ड मतदान जागरूकता के लिये ‘अलकौशर सोसायटी’ की सार्थक पहल
प्रयागराज। आज अल कौसर सोसायटी एवं जिला अल्प संख्यक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में लोक सभा चुनाव में अपने मत का शत प्रतिशत प्रयोग करने व जिला प्रयागराज में रिकॉर्ड मतदान हेतु मदरसा इमामिया अनवारूल उलूम मिर्जा गालिब रोड़ प्रयागराज में एक संगोष्ठी आयोजित की गयी।

अल कौसर सोसायटी की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने बताया इस मतदाता जागरूकता संगोष्ठी में जिला प्रयागराज में अल्प संख्यक विभाग में पंजीकृत मदरसा (सरकारी सहायता प्राप्त व बिना सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों ने प्रतिभाग किया।

नाजिया ने लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव के रूप में तब्दील करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को शपत दिलाया गया कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।वह स्वयं मतदान करेगें साथ ही अपने मित्र,रिश्तेदार, पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे ताकि प्रयागराज में रिकॉर्ड मतदान हो ।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उप निदेशक अल्प संख्यक विभाग शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि वह सभी लोक तंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें,मतदान को अधिकार नही अपना कर्तव्य समझे और इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।
जितना अधिक मत प्रतिशत बढ़ेगा, उतना ही बेहतर जनप्रतिनिधि के चुनाव में मदद मिलेगी।मदरसा इमामिया अनवारूल उलूम के प्रिंसिपल जनाब जवादुर हैदर रिज़वी ने कहा कि बातिल से बड़ी-बड़ी जंगें रमजान के महीने में लड़ी गई हैं इस बार प्रयागराज में चुनाव रमजान के महीने में पड़ रहा है।इसलिए एक साफ- सुथरी व मजबूत सरकार चुनने में आपकी भूमिका सबसे अहम होगी।
हसन नक़वी ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी से अपील की वह इस जागरूकता मुहिम का हिस्सा बने ताकि वोटिंग प्रतिशत बढ़े और सही व्यक्ति चुनकर आये इसके लिए अन्य जगह पर भी जागरूकता अभियान चलाने को कहा।रिजवान अहमद ने कहा कि हर बार चुनाव में कितने लोगों का वोटर लिस्ट से नाम गायब हो जाता है।यह समझ से परे है नये वोटर जुड़ते है पुराने वोटर यहाँ तक पूरे मोहल्ले का नाम वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है सरकार जिस तरह टैक्स ढूँढ कर वसूलती है वैसे इस दिक्कत का भी समाधान निकाले।
इनके साथ मोहम्मद फहीम अख्तर, मोहम्मद आजम हामिद ने अपने विचार व्यक्त किये और वहाँ उपस्थित लोगों से इस राष्ट्रीय महपर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन जावेद रिज़वी ने किया।एवं संस्था की अध्यक्ष नाजिया नफीस ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।



