केंद्र सरकार के 7 सालों में देश हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़ा हुआ – गणेश केसरवानी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्र की मोदी सरकार के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन है की मूल अवधारणा को लेकर भाजपाइयों के द्वारा मलिन बस्तियों में सेवा का कार्य किया गया इस अवसर पर उन्होंने पूरापढ़ाईन एवं ग्रामीण क्षेत्र के गंगा पट्टी, जमुना पट्टी और युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय मिश्रा के संयोजन में बंधवा स्थित मलिन बस्तियों में खाद्य सामग्री मास्क सैनिटाइजर एवं फल का वितरण करते हुए कहा की मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र की सरकार चुनौतीपूर्ण रही और इन 7 सालों में देश वैश्विक महामारी से निपटते हुए विकास के नए आयाम लिखने में कामयाब हुआ और देश हर मोर्चे पर मजबूती के साथ खड़ा हुआ। और आगे उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार 7 साल सेवा के प्रति समर्पित रही । इस संबंध पर आगे की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि महानगर के ग्रामीण क्षेत्रों के 29 सेक्टरों में एवं महानगर के सभी सेवा बस्तियों में सेवा का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए
सेवा का कार्य करने वालों में मुख्य रूप से कुंज बिहारी मिश्रा देवेश सिंह वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल रमेश पासी राजू पाठक गिरिजेश मिश्रा सुभाष वैश्य पार्षद राजेश निषाद किरण जायसवाल विनय मिश्रा सचिन मिश्रा नितिन तिवारी सजल अग्रवाल जय कुमार मिश्रा कुलदीप गोस्वामी विवेक मिश्रा भरत निषाद अरुण श्रीवास्तव सोनू निषाद सुधीर गुप्ता आलोक केसरवानी लालजी यादव रवि गुप्ता कमलेश गुप्ता रमेश त्रिपाठी आशुतोष किशोरी लाल जायसवाल ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा मनोज मिश्रा विजय श्रीवास्तव अजय सिंह अनिल भट्ट गौरव गुप्ता कौशिकी सिंह संजय कुशवाहा दिलीप केसरवानी रणविजय सिंह मनोज कुशवाहा कविराज माया द्विवेदी आभा सिंह अंजलि गोस्वामी वर्षा जायसवाल रेखा यादव आदि मंडल एवं सेक्टर के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सेक्टरों में सेवा का कार्य किया।




