Latest

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटा पत्रिका

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा गत 25 जून को जारी पत्रिका “आह्वान “ का शहरवासियों के बीच वितरण के लिए आज शुभारंभ किया गया ।

सपा के वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव के जार्ज टाउन मुहल्ले में स्थित आवास पर बैठक में श्री बासुदेव यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, महासचिव योगेश यादव ने पार्टी जनों के बीच वितरण का शुभारंभ किया ।


इस मौके पर विधानपरिषद सदस्य श्री बासुदेव यादव ने कहा कि भाजपा शासन में समाज का हर तबका परेशान और असुरक्षित महसूस कर रहा है ।

इनके सभी कदम सामाजिक न्याय एवं लोकतन्त्र के विरोध में उठाए गए । भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा की बुनियाद ही नकारात्मक रही है ।


नि वर्तमान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि सामाजिक सद्भाव की कीमत पर राजनीतिक लाभ प्राप्त करना और विकास अवरुद्ध करने की साजिश करना भाजपा का एजेंडा है ।


उपस्थित पार्टी जनों से “आह्वान “संदेश पत्रिका के घर घर में जन जन तक पहुंचाने और सपा नेताओं ने समाज के पीड़ित, दुखी और असहाय लोंगो की यथासम्भव मदद करने की अपील की ।


इस मौके पर समाजवादीपार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नव नियुक्त गंगापार अध्यक्ष श्री राम आसरे पाल, महानगर अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों का फूल मालाओंसे स्वागत किया गया ।


बैठक में अन्य लोगों में सर्व श्री शिव शंकर वर्मा,सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर, रवींद्र यादव एडवोकेट, राम आसरे पाल, राकेश वर्मा, डॉ राम जी गुप्ता, महेश शर्मा, दिनेश प्रजापति, दिलीप यादव, अभिषेक कनौजिया, धीरज पाल, राजेश कुमार यादव, आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button