देश

फूलपुर चुनाव की तैयारी में लगे सपा कार्यकर्ता: 5 मई, जनसभा को संबोधित करेंगे मुखिया अखिलेश यादव

प्रयागराज। पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव के 5 मई को फुलपुर लोकसभा से गठबन्धन प्रत्याशी पंधारी यादव के पक्ष में चूनावी सभा को लेकर पैग़म्बरपुर मे स्थलीय निरिक्षण को आज समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पहुँच कर जायज़ा लिया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की 5 मई को पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ से 10:30 बजे हेलिकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11:45बजे फुलपुर लोकसभा क्षेत्र के पैग़म्बरपुर बाग़ मे पहुँच कर सभा को सम्बोधित करेंगे तथा 12:30 पर वहाँ से हेलिकाप्टर से प्रस्थान कर इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी श्री राजेन्द्र प्रताप सिंह पटेल के समर्थन मे करछना के मुंगारी बाग़ मे जनसभा को सम्बोधित करेंगे। आज सपा के ज़िलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव,बसपा ज़िलाध्यक्ष आर के गौतम,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,योगेश यादव,सन्दीप यादव,ननकऊ यादव,अब्बास नक़वी,रविन्द्र यादव,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,द्वारिका कुशवाहा,अनिल यादव,लालजी यादव,जिज्ञान्शू यादव,दिलीप यादव,शबी हसन,दिनेश यादव,नितिन यादव सहित प्रधान व अन्य लोगों ने अखिलेश यादव के आगमन को लेकर ज़िला कार्यालय पर बैठक कर कार्यक्रम की समिक्षा की और स्थलीय निरिक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button