प्रयागराज। उप चुनाव मे नागेन्द्र पटेल के लिए जिस तरहा शहर मे दिग्गजों की फौज अखिलेश यादव ने उतार कर एतिहासिक जीत दर्ज की थी उसी तर्ज़ पर लोक सभा के आम चूनाव मे भी सपा ने अपने दिग्गजों को उतार दिया है।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की कई एम एल सी व प्रभारीयों ने इलाहाबाद संसदीय व फुलपूर के प्रत्याशीयों को जिताने के लिए शहर मे आ चूके हैं।सम्भल से राज्य सभा सांसद जावेद अली खाँ,एम एल सी गण अमित यादव,परवेज़ आलम,मिश्वा,प्रभारी गण प्रदीप चौधरी,अखिलेश कटिहार,शैलेन्द्र प्रताप,जयवीर चौधरी,फक़ीर चन्द्र,अज्जू इसहाक़ आदि लगातार सपा बसपा व लोकदल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं संग चूनावी गणित पर मंथन कर रहे हैं और नुक्कड़ सभाओं के ज़रीये मतदातों को अखिलेश सरकार की योजनाओं के साथ भाजपा सरकार की नाकामियों को भी बता रहे हैं। कान्हा श्याम मे ठहरे सम्भल से राज्य सभा सांसद जावेद अली खाँ ने आज महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन संग फुलपुर व इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के सम्बन्ध मे चनावी चर्चा करते हुए बताया की पुरे यूपी मे गठबन्धन के लिए एक सूनामी सी लहर है।उन्होने यह भी कहा की गठबन्धन यूपी मे 60 से 70 के बीच सीट जीत रहा है।यूपी अब बदलाव की डगर पर है और हर क़ीमत पर बदलाव चाहता है।सांसद से मंत्रणा कर चूनावी चर्चा में मुख्य रुप से मो०अज़हर,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी,अब्बास नक़वी,औन ज़ैदी,सै०आबिद अली,श्रेयस भारगव,अनूराग श्रीवास्तव,अब्दूल जर्रार खाँ आदि मौजूद थे।वहीँ नैनी महेवा टी सी आई चौराहे पर राजेन्द्र सिंह पटेल के समर्थन मे जनसमा मे भारी संख्या मे सपा बसपा व लोकदल के साथ अपना दल कृषणा गुट के लोगों ने भागलेते हुए गठबन्धन के प्रत्याशी के लिए वोट मांगा।कचहरी मे पंधारी यादव ने अधिवक्ताओं से मिलकर वोट देने की अपील की।मक़सूद अहमद के नेत्रित्व मे चौफटका से पंधारी यादव के सर्थन में निकलने वाली बाईक रैली की परमीशन न मिलने पर उसे स्थगित कर दिया गया वहीं 8 मई बुधवार को पंधारी यादव के समर्थन में सपा महानगर अधिवक्ता सभा की ओर से निकलने वाली बाईक रैली को लेकर अधिवक्ता सभा सभा ने कचहरी मे लाल जी यादव की अध्यक्षता मे बैठक कर रैली को सफल बनाने पर मंत्रणा की बैठक का संचालन राकेश यादव ने किया।अस्करी ने बताया रैली की परमीशन ले ली गई है बाईक रैली शहर उत्तरी के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सुभाष चौराहा पत्थर गीरजिघर से होकर जार्जटाउन कार्यालय पर समापन होगा।



