प्रयागराज। पहला सवाल पूंछते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि हर साल दो करोड़ लोगो को सरकारी नौकरी या रोजगार के अवसर कहां हैं ?
आज बेरोजगार नवजवानों की फौज हर चौराहे पर दिखाई दे रही है। दूसरा सवाल पूंछते हुए कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की सफाई के लिए प्रो जीडी अग्रवाल ने अनशन करके दम तोड दिया लेकिन गंगा की दुर्दशा नहीं सुधरी, आखिर आप कहते हैं कि गंगा आप की मां है प्रो जीडी अग्रवाल के मृत्यु का जिम्मेदार कौन है ?
तीसरे सवाल में कांग्रेस प्रत्याशी ने पूछा कि हमको संस्कार सिखाया जाता है कि अपने बुजुर्गो की सेवा व सम्मान करो आप ने अपनी पार्टी के बुजुर्ग नेताओं का सम्मान न करके किनारे कर दिया इसलिए देश को किस दिशा में ले कर जाना चाह रहे हैं ?
चौथे सवाल में कांग्रेस प्रत्याशी ने पूछा कि आखिर आप दुनिया के नेताओं, अभिनेताओं , उद्योगपतियों के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाते हैं , लेकिन देश भर के किसान आन्दोलन करते हुए , पैदल आदि कई बार दिल्ली गए आप ने कितनी बार किसी किसान प्रतिनिधि से मुलाकात करने की कोशिश किया ?
पांचवे और आखिरी सवाल में योगेश शुक्ला ने पूंछा कि प्रधानमंत्री जी बताएं कि सांसदों ने जो गांव गोद में लिए थे वे अभी गोंद में ही हैं या पैर पर अपने चलने लगे ? १०० स्मार्ट सिटी कहां बने हैं किस देश में बने है ? एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वह यह सवाल नहीं पूंछना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री ने कहा था यही प्रयागराज में कि अगर वायदा न पूरा कर पाएं तो पीछे लात मार कर भगा देना।



