मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी से विफरे सपाई

एस एस पी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव पर बहरिया के ब्लाक प्रमुख श्री कुलदीप पाण्डेय द्वारा सोसल मीडिया में की गई अमर्यादित टिप्पणी से सपाईयों में जबर्दस्त आक्रोश है l सपा के नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन की अगुवाई में सपा नेताओं ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक को संबोधित ज्ञापन एस पी यमुनापार को देकर श्री कुलदीप पाण्डेय के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है l
श्री कृष्णमूर्ति सिंह एवं सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने कहा कि ब्लाक प्रमुख द्वारा की गई टिप्पणी धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने वाली है l जिस तरह से ब्लाक प्रमुख द्वारा अशोभनीय एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया उससे लोंगो में जबर्दस्त आक्रोश है l कोविड 19 के नियमों के चलते प्रतिनिधि मंडल के रूप में उपस्थित सपाईयों ने तत्काल कानूनी कार्रवाई न करने पर सड़क पर उतर कर आंदोलन की चेतावनी भी दी है l सपा नेताओं ने प्रयागराज में बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस के वाहन और मास्क की जांच के नाम पर आम आदमी को परेशान करने का मुद्दा भी उठाया l
उधर सपा संरक्षक पर की गई टिप्पणी से विफरे पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने अपने बयान में कहा है कि लोग अपने को चर्चा में लाने के लिए महापुरुषों के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जो उतशृंखलता है और बिल्कुल क्षम्य नहीं है l पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव ने कहा है कि धरती पुत्र कहे जाने वाले करोणों लोंगो के चहेते श्री मुलायम सिंह यादव के ख़िलाफ़ इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग पूर्वाग्रह से ग्रसित, घृणित मानसिकता का परिचायक है l
ज्ञापन देने वालों में सर्व श्री कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार नरेंद्र सिंह ,्रीमती गीता पासी, डॉ मान सिंह यादव, दूधनाथ पटेल,हृदय लाल मौर्य, अनिल यादव, कुलदीप यादव, डॉ महेश यादव, दान बहादुर मधुर, मो अस्करी आदि मौजूद रहे l



