प्रयागराज।Magh Mela 2020: कुंभ की तर्ज पर माघ मेले को भव्य बनाने की तैयारी जोरो ओर है। इस हेतु माघ मेला के भूमि आवंटन को लेकर आज पहले दिन दंडी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महामंत्री व संरक्षक के तत्वाधान में भूमि आवंटन किया गया सभी दंडी सन्यासियों को भूमि आवंटित की गई।

भूमि आवंटन में मुख्य रूप से अध्यक्ष विमल देव आश्रम समिति के महामंत्री ब्रह्म आश्रम सचिव शंकर आश्रम संरक्षक के रूप में शंकराचार्य महेश आश्रम सहित सैकड़ों दंडी स्वामी मौजूद थे । प्रशासन की तरफ से भूमि आवंटन का कार्य चन्द्रिका त्रिपाठी द्वारा किया गया गंगोली शिवाला चौराहा से ओल्ड जीटी के बीच दंडी संन्यासियों को बसाया गया है जो हर साल यहीं पर बसाया जाता रहा है।




